जन्म तिथि, जन्म का सही समय और जन्म स्थान। लग्न लगभग हर दो घंटे में बदलता है, इसलिए समय जितना सही होगा, कुंडली उतनी सही होगी।
यह कुंडली कितनी सही है?
ग्रहों की गणना Swiss Ephemeris के खगोलीय मानकों पर है। हमने 200 कुंडलियों को एक प्रमुख पंचांग साइट से मिलाकर जाँचा — हर ग्रह की राशि, नक्षत्र, चरण, भाव और वक्री स्थिति, दशा की तारीख़ें, मांगलिक, काल सर्प और साढ़े साती मेल खाते हैं।
मेरा लग्न किसी दूसरी साइट से अलग क्यों है?
जब लग्न राशि की सीमा के बहुत पास हो, तब कुछ मिनट का अंतर भी लग्न बदल देता है। कुछ साइटें लग्न की गणना में स्थानीय समय को थोड़ा अलग तरह से लेती हैं (भारत में लगभग 12 कला का अंतर)। हम खगोलीय रूप से सही लग्न दिखाते हैं, और सीमा के पास होने पर साफ़ लिख देते हैं कि दूसरी साइटें कौन-सा लग्न दिखा सकती हैं।
कौन-सा अयनांश और राहु-केतु?
लाहिड़ी (चित्रपक्ष) अयनांश, पूरी राशि भाव पद्धति, और मध्यम राहु-केतु — जैसे अधिकतर भारतीय पंचांग दिखाते हैं।
क्या यह मुफ़्त है?
हाँ। कुंडली, ग्रह स्थिति, मुख्य जानकारी, अभी की दशा और दोष हाँ/नहीं — सब मुफ़्त, बिना साइन इन। आने वाले वर्षों का समय-समय का फल, जीवन के पड़ाव, करियर-धन-विवाह जैसे क्षेत्र और श्लोकों सहित हर ग्रह का फल — यह विस्तृत रिपोर्ट ₹51 में एक बार (PDF सहित), प्रीमियम सदस्यों के लिए शामिल।
मेरे जन्म विवरण कहाँ रहते हैं?
साइन इन किए बिना — केवल इसी ब्राउज़र में। साइन इन करने पर आपके खाते में, ताकि ऐप और दूसरे फ़ोन पर भी मिलें। इन्हें कभी भी "जन्म विवरण" पेज से मिटा सकते हैं।