विवाह से पहले वर और वधू के जन्म के चंद्रमा (राशि और नक्षत्र) से आठ कूट — वर्ण, वश्य, तारा, योनि, ग्रह मैत्री, गण, भकूट और नाड़ी — मिलाए जाते हैं। इनके कुल 36 गुण होते हैं।
कितने गुण मिलना अच्छा है?
31 या अधिक उत्तम, 21–30 बहुत अच्छा, 17–20 मध्यम और 16 या कम अनुकूल नहीं। भकूट दोष हो तो 26 या अधिक बहुत अच्छा और 21–25 मध्यम। नाड़ी दोष हो तो अंक कितने भी हों, मिलान अनुकूल नहीं माना जाता।
नाड़ी दोष कब रद्द होता है?
जब दोनों की नाड़ी एक हो, पर राशि या नक्षत्र में से केवल एक ही समान हो — जैसे एक ही राशि में अलग-अलग नक्षत्र। तब नाड़ी के पूरे 8 गुण मिलते हैं।
दूसरी साइट पर गुण अलग क्यों आते हैं?
योनि और वश्य की तालिकाएँ अलग-अलग परंपराओं में थोड़ी अलग हैं। हमने 200 जोड़ों को तीन प्रमुख साइटों से मिलाया और सबसे प्रचलित तालिका अपनाई। कुछ साइटें आधा अंक छोड़ देती हैं (19.5 को 19) — हम आधा अंक रखते हैं ताकि आठों कूट का जोड़ कुल से मेल खाए।
मांगलिक दोष का मिलान कैसे होता है?
दोनों मांगलिक हों, या दोनों न हों, तो मंगल दोष का मिलान माना जाता है। मंगल का दोष लग्न, चंद्र और शुक्र — तीनों से देखा जाता है, और कई स्थितियों में रद्द (परिहार) भी हो जाता है।