अर्जुन ने कहा — हे भगवन्! अब माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी के बारे में भी बताने की कृपा करें। इस दिन किस देवता का पूजन होता है, इसकी क्या कथा है और व्रत करने से क्या फल मिलता है?
श्रीकृष्ण बोले — हे अर्जुन! माघ शुक्ल पक्ष की इस एकादशी को जया एकादशी कहते हैं। इसके उपवास से मनुष्य भूत, प्रेत और पिशाच योनि से मुक्त हो जाता है। इसीलिये इस एकादशी का उपवास विधिपूर्वक अवश्य करना चाहिये। अब इसकी कथा ध्यान से सुनो।