अर्जुन ने श्रीकृष्ण के चरणों में प्रणाम करके कहा — हे मधुसूदन! अब पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी का माहात्म्य बताने की कृपा करें। इसका क्या नाम है, किस देवता का पूजन होता है और इसका विधान क्या है?
श्रीकृष्ण बोले — हे अर्जुन! पौष शुक्ल पक्ष की इस एकादशी का नाम है — पुत्रदा एकादशी। पूजन पूर्व में बताई विधि के अनुसार ही करना चाहिये। इस उपवास में भगवान श्रीहरि की आराधना होती है। संसार में पुत्रदा एकादशी के समान दूसरा कोई व्रत नहीं है। इसके पुण्य से प्राणी तपस्वी, विद्वान और धनवान बनता है। इससे जुड़ी कथा श्रद्धा से सुनो।